बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा सख्त, 15 अगस्त से पहले यात्रियों और सामान की गहन जांच

बिलासपुर.

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. तोरवा थाना, GRP और RPF की संयुक्त टीम ने साउथ बिहार एक्सप्रेस में सघन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान यात्रियों और उनके सामान की जांच की गई.

जांच के दौरान खतरनाक धारदार हथियार बरामद किए गए. बाबा धाम, देवघर से हथियार लाकर आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाने की सूचना के बाद पुलिस पहले से अलर्ट है. रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की लगातार जांच की जा रही है.

स्वतंत्रता दिवस को लेकर बिलासपुर पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी है. बस स्टैंड समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान जारी है. पुलिस का कहना है कि आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा.

 

#Security Tightened

Source : Agency

1 + 10 =